सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लद्दाख के सांसद ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब

पिछले लगभग एक महीने से चीन और भारत के बीच लद्दाख क्षेत्र में देश की सीमा को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों की सेनाओं में भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर झड़पों की भी खबरें आ रही है। वहीं चीन कि सेना पर ये भी आरोप है कि वे भारतीय सीमा का अतिक्रमण कर भारत के इलाके में घुस आयी है।

इन दो देशों के तनातनी के बीच विपक्ष से कांग्रेस के नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और मोदी सरकार से जवाब मांगा कि सरकार बताए की चीन की सेना भारत के किन किन इलाकों पर कब्ज़ा कर चुकी है।

हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन लद्दाख से बीजेपी सांसद जम्यांग ट्सेरिंग नमज्ञाल ने फ्रंट फुट पर आकर राहुल गांधी को जवाब दिया और उस पर प्रतिक्रिया भी मांगी।

जाम्यांग ने कहा " हाॅं, चीन ने भारत के इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया है।" और पूरा विस्तृत ब्योरा दिया साथ ही साथ अपने ट्विटर एकाउंट से कब्जे किए गए इलाकों का फ़ोटो भी डाला।

जाम्यांग ने बताया कि चीन ने
फ़ोटो ट्विटर से

  • अक्साई चीन (37244 sq km) 1962 में कांग्रेस की सरकार में
  • टिओ पंगनोक और चोब्जी घाटी (250 km की लंबाई) चुमुर इलाके की 2008  UPA के समय
  • जरावर्त किला देमजोक को पीपल लिबरेशन आर्मी (PLA चीन की आर्मी) ने 2008 में तहस नहस कर दिया और 2012 में चीन ने वहां अपना स्थाई पोस्ट बना लिया
  • भारत दूम चेले को 2008-09 में खो गया जब आपकी सरकार थी।
जाम्यांग ने कहा कि अब राहुल गांधी और कांग्रेस मेरे जवाब से संतुष्ट होंगे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब उम्मीद है बिहारी शब्द को गाली की नहीं गर्व का समझेंगे

‌‌"वीर कुंवर सिंह, शेर शाह ने बाजी कभी न हारी बंजर में भी फूल खिला दे है वो सच्चा बिहारी" ये पंक्तियाॅं गलवान घाटी में 15 और 16 जून की रात में बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों पर काफी सटीक बैठती है जो चीनी सेना के साथ लड़ाई में मारते मारते शहीद हो गए जिनकी उम्र महज 19 से 23 साल की थी। और धन्य हैं ऐसे पिता जिसके एक बेटे की लाश सामने है और अपने दो और बेटो की फौज में भेजने को बोल रहा हो। आज बिहारी शब्द पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों में एक गाली कि तरह बन गया जिसे बोलकर लोग दूसरे को नीचा दिखाते हैं। हरियाणा में तो एक गाना भी तैयार हुआ है कि मेरे से व्याह कर ले कितने घने बिहारी मेरे अंदर काम करते हैं। आखिर आजादी से लेकर अब तक बिहार बाकी राज्यों से कहाँ पीछे रह गया कि अपने आप को विकसित कहने वाले राज्य के लोग बिहारी एक गाली के रूप में प्रयोग करने लगे। बिहार की अधिकतर जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी को यदि कोई बिहार का नागरिक किसी महानगर में बोलता है तो वहाॅं के लोग उसे हीन भावना से देखते हैं, लेकिन ऐसे तो अब वो भी दिन दूर नहीं जब अंग्रेजी बोलने वा...

15 करोड़ लोग है कोरोना से संक्रमित, सरकार छुपा रही आंकड़ा

अपने देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या रुक नहीं रही हैं। जहाॅं पिछले 24 घंटे में 11,000 से अधिक रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिले है तो वहीं सरकार पर अब कोरोना के आंकड़ों में घाल मेल करने के आरोप भी लगने शुरू हो गए है। लाख छुपाओ छुप न सकेगा, राज है इतना गहरा दैनिक भास्कर के अपने लिखे लेख में योगेन्द्र यादव ने ये दावा किया है कि सरकार कोरोना के आंकड़ों को बहुत बड़े पैमाने पर छुपाने कि कोशिश कर रही है। योगेन्द्र यादव ने पहले सरकारी आंकड़ों से बताया कि अभी 3 लाख से ज्यादा कोरोना केसेस भारत में है जो हर 16 दिन में दुगनी हो रही है। अगर ये रफ्तार जारी रहा तो 15 अगस्त तक  40 से 50 लाख तक कुल मामले बढ़कर हो जाएंगे और रफ्तार में थोड़ी कमी भी आई तो भी अक्टूबर में ये संख्या 2 करोड़ के ऊपर होगा। योगेन्द्र यादव ने बताया कि प्रमुख वैज्ञानिकों का एक समूह इंडियन साइंटिस्ट रेस्पॉन्स टू कोविड-19 (INDSCICOV) के मुताबिक ये आंकड़ा 20 से 30 गुना ज्यादा कम दिखाया जा रहा है। वास्तविक कोरोना संक्रमित मरीज 1 करोड़ से ऊपर हो सकते है। सिर्फ़ इतना ही नहीं योगेन्द्र यादव ने बताया कि ICMR के सर्वे...

यूपी पश्चिम के जिले

 पश्चिम का सबसे बड़ा जिला बलिया हैं। चंद्र वीर सिंह फौजी जिला हाथरस तेलंगाना के रहने वाले हैं।