सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब गधे चलाएंगे पाकिस्तान का खर्चा

जहाँ पूरी दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के लिए गधों कि बढ़ती आबादी एक नई उम्मीद कि किरण लेकर आई है। 

आपको बता दें, कि पाकिस्तान के हालात इस कदर बुरे हैं, कि लोगों को खाने के लाले पड़ गए है। ना जाने कितने लोग महामारी के दौरान बेरोजगार हो गए लेकिन वो कहावत है ना,  'डूबते को तिनके का सहारा' ..  जी हाँ , पाकिस्तान की आवाम को अब गधों का ही सहारा है  अब गधे ही पालेंगे पाकिस्तान कि आवाम को।

इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि गधों कि आबादी में पाकिस्तान समूचे विश्व में तीसरे स्थान पर है। और पाकिस्तान का दोस्त चीन पाकिस्तान कि अर्थव्यवस्था को डगर पर लाने के लिए मदद भी करता है। दरसल, चीन पाकिस्तान से बड़ी संख्या में गधे खरीदता है। जिसका अच्छा खासा मुनाफा पाकिस्तान को होता है। 

हालांकि, चीन द्वारा गधे कि भारी मांग इसके वैश्विक आबादी के लिए बड़ा खतरा है। 

नवंबर 2019 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में गधों कि आबादी अगले पांच वर्षों में खत्म हो सकती है, क्योंकि चीन दवाई बनाने के नाम पर भारी संख्या में गधों कि हत्या करता है। 

हैरानी कि बात तो ये है कि सबसे अधिक गधे कि आबादी वाला देश होने के बावजूद भी चीन पाकिस्तान में जाकर गधे पालन को बढ़ावा दे रहा है। पिछले वर्ष 2019 में पाकिस्तान में स्थित खैरब के पख़्तूनख्वा प्रांत में पशुपालन विभाग ने विशेष तौर पर चीनी कंपनियों कि जरूरत को पूरा करने के लिए ' गधा पालन' को और ज्यादा बढ़ावा देने के फैसला किया। 

तो पाकिस्तान को अब अपने गधों से उम्मीद भी क्यों ना हो! 
आखिर इस महामारी के दौर में पाकिस्तान कि गिरती अर्थव्यवस्था को पटरी पर भी तो गधे ही लाएंगे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब उम्मीद है बिहारी शब्द को गाली की नहीं गर्व का समझेंगे

‌‌"वीर कुंवर सिंह, शेर शाह ने बाजी कभी न हारी बंजर में भी फूल खिला दे है वो सच्चा बिहारी" ये पंक्तियाॅं गलवान घाटी में 15 और 16 जून की रात में बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों पर काफी सटीक बैठती है जो चीनी सेना के साथ लड़ाई में मारते मारते शहीद हो गए जिनकी उम्र महज 19 से 23 साल की थी। और धन्य हैं ऐसे पिता जिसके एक बेटे की लाश सामने है और अपने दो और बेटो की फौज में भेजने को बोल रहा हो। आज बिहारी शब्द पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों में एक गाली कि तरह बन गया जिसे बोलकर लोग दूसरे को नीचा दिखाते हैं। हरियाणा में तो एक गाना भी तैयार हुआ है कि मेरे से व्याह कर ले कितने घने बिहारी मेरे अंदर काम करते हैं। आखिर आजादी से लेकर अब तक बिहार बाकी राज्यों से कहाँ पीछे रह गया कि अपने आप को विकसित कहने वाले राज्य के लोग बिहारी एक गाली के रूप में प्रयोग करने लगे। बिहार की अधिकतर जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी को यदि कोई बिहार का नागरिक किसी महानगर में बोलता है तो वहाॅं के लोग उसे हीन भावना से देखते हैं, लेकिन ऐसे तो अब वो भी दिन दूर नहीं जब अंग्रेजी बोलने वा...

यूपी पश्चिम के जिले

 पश्चिम का सबसे बड़ा जिला बलिया हैं। चंद्र वीर सिंह फौजी जिला हाथरस तेलंगाना के रहने वाले हैं।

आखिर क्या है मोदी जी का नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से नेशन हेल्थ मिशन की घोषणा करते हुए कहा कि "ये देश एक नए दौर का साक्षी बनने वाला है और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन स्वास्थ के क्षेत्र में एक क्रान्ति लकें आएगा"। इसकी तैयारी काफी पहले से ही चल रही थी। इसका बजट लगभग 144 करोड़ रुपये है। स्वास्थ राज्यमन्त्री अश्विनी चौबे ने बताया कि " आपके स्वास्थ संबंधी सारी जानकारी एक id के रूप में तैयार किया जाएगा। हमारी सरकार की ये प्राथमिकता है की स्वास्थ की सुविधा देश के हर व्यक्ति तक पहुंचें। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत  अपको एक 14 अंकों का कार्ड दिया जाएगा जिसका नम्बर सबके के लिए अलग अलग होगा। इस कार्ड में आपकी स्वास्थ संबंधी सारी जानकारी जानकारी मौजूद होगी। जैसे अपने आज तक कहाँ-कहाँ  और किस-किस डॉक्टर से इलाज कराया और क्या-क्या दवाईयां दी गई कौन-कौन से जाँच हुए किस प्रकार की सर्जरी हुई हैं। ऐसी अनेक प्रकार की आपके स्वस्थ से संबंधित जानकारी का संकलन होगा। जिससे जब आप किसी डॉक्टर के पास जाएंगे तो इस कार्ड के माध्यम से आपका इलाज कम समय के साथ कम खर्च में अच्छी स्वस्थ सुविधा मिलेगी। ऐसा...