सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुल कोरोना मामले 4 लाख के पार, जाने कितनों दिनों में बढ़ी संख्या


भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण अब तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 15,893 कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जब भारत में 500 के आसपास कुल कोरोना मामले थे तभी भारत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिससे कहा गया की कोरोना वायरस से संक्रमण होने वाले लोगो की रफ़्तार को धीमे करने में मदद मिली है। लेकिन अभी तक भारत में कुल कोरोना मामले 4 लाख 11 हजार के ऊपर जा चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों को कुल 10 दिन लगे 2 लाख से 3 लाख केसेस होने और 8 दिन 3 लाख से 4 लाख तक पहुंचने में। वहीं अभी तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से 2,28,181 लोग ठीक हो चुके है और संक्रमित व्यक्तियों की संख्या  1,70,219 है। वहीं कोरोना वायरस से  13,277 मौते हो चुकी है।

अब तक विश्व में 88 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 4.5 लाख से ज्यादा मौतें भी हो चुकी है। सबसे ज्यादा कोरोना से 23 लाख से ज्यादा लोग अमेरिका में संक्रमित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब उम्मीद है बिहारी शब्द को गाली की नहीं गर्व का समझेंगे

‌‌"वीर कुंवर सिंह, शेर शाह ने बाजी कभी न हारी बंजर में भी फूल खिला दे है वो सच्चा बिहारी" ये पंक्तियाॅं गलवान घाटी में 15 और 16 जून की रात में बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों पर काफी सटीक बैठती है जो चीनी सेना के साथ लड़ाई में मारते मारते शहीद हो गए जिनकी उम्र महज 19 से 23 साल की थी। और धन्य हैं ऐसे पिता जिसके एक बेटे की लाश सामने है और अपने दो और बेटो की फौज में भेजने को बोल रहा हो। आज बिहारी शब्द पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों में एक गाली कि तरह बन गया जिसे बोलकर लोग दूसरे को नीचा दिखाते हैं। हरियाणा में तो एक गाना भी तैयार हुआ है कि मेरे से व्याह कर ले कितने घने बिहारी मेरे अंदर काम करते हैं। आखिर आजादी से लेकर अब तक बिहार बाकी राज्यों से कहाँ पीछे रह गया कि अपने आप को विकसित कहने वाले राज्य के लोग बिहारी एक गाली के रूप में प्रयोग करने लगे। बिहार की अधिकतर जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी को यदि कोई बिहार का नागरिक किसी महानगर में बोलता है तो वहाॅं के लोग उसे हीन भावना से देखते हैं, लेकिन ऐसे तो अब वो भी दिन दूर नहीं जब अंग्रेजी बोलने वा...

15 करोड़ लोग है कोरोना से संक्रमित, सरकार छुपा रही आंकड़ा

अपने देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या रुक नहीं रही हैं। जहाॅं पिछले 24 घंटे में 11,000 से अधिक रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिले है तो वहीं सरकार पर अब कोरोना के आंकड़ों में घाल मेल करने के आरोप भी लगने शुरू हो गए है। लाख छुपाओ छुप न सकेगा, राज है इतना गहरा दैनिक भास्कर के अपने लिखे लेख में योगेन्द्र यादव ने ये दावा किया है कि सरकार कोरोना के आंकड़ों को बहुत बड़े पैमाने पर छुपाने कि कोशिश कर रही है। योगेन्द्र यादव ने पहले सरकारी आंकड़ों से बताया कि अभी 3 लाख से ज्यादा कोरोना केसेस भारत में है जो हर 16 दिन में दुगनी हो रही है। अगर ये रफ्तार जारी रहा तो 15 अगस्त तक  40 से 50 लाख तक कुल मामले बढ़कर हो जाएंगे और रफ्तार में थोड़ी कमी भी आई तो भी अक्टूबर में ये संख्या 2 करोड़ के ऊपर होगा। योगेन्द्र यादव ने बताया कि प्रमुख वैज्ञानिकों का एक समूह इंडियन साइंटिस्ट रेस्पॉन्स टू कोविड-19 (INDSCICOV) के मुताबिक ये आंकड़ा 20 से 30 गुना ज्यादा कम दिखाया जा रहा है। वास्तविक कोरोना संक्रमित मरीज 1 करोड़ से ऊपर हो सकते है। सिर्फ़ इतना ही नहीं योगेन्द्र यादव ने बताया कि ICMR के सर्वे...

यूपी पश्चिम के जिले

 पश्चिम का सबसे बड़ा जिला बलिया हैं। चंद्र वीर सिंह फौजी जिला हाथरस तेलंगाना के रहने वाले हैं।