सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे किया जाता है किसी वैक्सीन का ट्रायल?


भारत के द्वारा बनाया कोविड-19 वैक्सीन 'कोवैक्सिन' का मानव परीक्षण  दिल्ली AIIMS द्वारा शुरू। हालांकि इसका परीक्षण छोटी मात्रा में पटना AIIMS और PGIMS रोहतक में किया गया था परंतु बड़े स्तर पर इसका परीक्षण दिल्ली AIIMS द्वारा किया जा रहा है।

किसी भी वैक्सीन को बनाने में सामान्यतः 10 से 15 साल लग जाते हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सरकार एवं वैज्ञानिको द्वारा काफी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है फिर भी अगर सब कुछ सही रहा तो वैक्सीन के बनते बनते लगभग 1 साल का समय लग जायेगा ऐसा कई विद्वानों द्वारा कहा जा रहा है।

किसी भी वैक्सीन को बनाने में 5 चरण लगते है-
1:- जब कोई भी महामारी फैलती है या बीमारी तो वैज्ञानिक ये पता करते करते कि ये किस वायरस के कारण हो रहा है इनमे काफी समय लगता है काफी अध्ययन करना पड़ता है जैसे ही जानकारी प्राप्त होती है उससे लड़ने के लिए उसी वायरस के जीवित तथा मृत वायरस को लेके हमारे शरीर मे डाल जाता है क्योंकि वैसे तो हमारा शरीर हर एक वाइरस से लड़ने के लिए खुद ही एंटीबाडी बना लेता है लेकिन जब कोई अलग तरह का वायरस जिसे वो पहली बार अनुभव करता है उससे जब वो नही लड़ पता है तो हमे वैक्सीन के माध्यम से अपने शरीर को उस वायरस से लड़ने के लिए सक्ष्म बनाना पड़ता है। कोवैक्सिन का निर्माण भारत बायो टेक के द्वारा किया जा रहा है जिसमें SARS वायरस मृत रूप डाला जा रहा ताकि हमरा शरीर इसे पहचान जाए और इससे लड़ने के लिए तैयार हो जाये। जैसे ही वैक्सीन का निर्माण पूरा हो जाता है तो ये अपने अगले चरण में प्रवेश करती है।
2:- वैक्सीन बनने के बाद ये कितना कामगार है इसे पता करने के लिए इसे अलग अलग चरण में परीक्षण किया जाता है सबसे पहला इसका परीक्षण किस छोटे जानवर पर जैसे कि चूहा आदि अगर उसपर ये सफल रहता है तो इसे अगले चरण में भेज जाता हैं
3:- जानवरो पर सफल होने बाद इसका प्रयोग अब इंसानो पर शुरू किया जाता है। इंसानो पर इसका प्रयोग तीन चरण में लिया जाता है -
 सबसे पहले 100 इंसानो पर जिनकी उम्र 18 से 55 साल की है उन पर  परीक्षण किया जाएगा सफल होने पर पहले से कुछ अधिक मात्रा के व्यक्ति पर परीक्षण करते है उसमें भी सफल होने पर बड़े संख्या में इंसानो पर परीक्षण करते है सब कुछ ठीक रहता है तो अगले चरण में प्रवेश करते है।
4:- इस चरण में सभी परीक्षण के परीमाण के साथ कि ये वैक्सीन कितना कामगार है सरकार से संबंधित आयोग के जाते है और सरकार इसका मूल्यांकन करके इसको प्रमाणित करती है इसके बाद यह आगले चरण में जाति है।
5:- इसमे इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाता है और सभी लोगो तक पहुचाया जाता है।
ये चीजें देखने मे आपको हो सकता हो कि काफी सरल दिख रही हो पर वास्तव में इसमे काफी समय लग जाता और किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही किया जा सकता नही तो काफी गया भयानक स्थिति आ सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब उम्मीद है बिहारी शब्द को गाली की नहीं गर्व का समझेंगे

‌‌"वीर कुंवर सिंह, शेर शाह ने बाजी कभी न हारी बंजर में भी फूल खिला दे है वो सच्चा बिहारी" ये पंक्तियाॅं गलवान घाटी में 15 और 16 जून की रात में बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों पर काफी सटीक बैठती है जो चीनी सेना के साथ लड़ाई में मारते मारते शहीद हो गए जिनकी उम्र महज 19 से 23 साल की थी। और धन्य हैं ऐसे पिता जिसके एक बेटे की लाश सामने है और अपने दो और बेटो की फौज में भेजने को बोल रहा हो। आज बिहारी शब्द पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों में एक गाली कि तरह बन गया जिसे बोलकर लोग दूसरे को नीचा दिखाते हैं। हरियाणा में तो एक गाना भी तैयार हुआ है कि मेरे से व्याह कर ले कितने घने बिहारी मेरे अंदर काम करते हैं। आखिर आजादी से लेकर अब तक बिहार बाकी राज्यों से कहाँ पीछे रह गया कि अपने आप को विकसित कहने वाले राज्य के लोग बिहारी एक गाली के रूप में प्रयोग करने लगे। बिहार की अधिकतर जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी को यदि कोई बिहार का नागरिक किसी महानगर में बोलता है तो वहाॅं के लोग उसे हीन भावना से देखते हैं, लेकिन ऐसे तो अब वो भी दिन दूर नहीं जब अंग्रेजी बोलने वा...

यूपी पश्चिम के जिले

 पश्चिम का सबसे बड़ा जिला बलिया हैं। चंद्र वीर सिंह फौजी जिला हाथरस तेलंगाना के रहने वाले हैं।

आखिर क्या है मोदी जी का नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से नेशन हेल्थ मिशन की घोषणा करते हुए कहा कि "ये देश एक नए दौर का साक्षी बनने वाला है और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन स्वास्थ के क्षेत्र में एक क्रान्ति लकें आएगा"। इसकी तैयारी काफी पहले से ही चल रही थी। इसका बजट लगभग 144 करोड़ रुपये है। स्वास्थ राज्यमन्त्री अश्विनी चौबे ने बताया कि " आपके स्वास्थ संबंधी सारी जानकारी एक id के रूप में तैयार किया जाएगा। हमारी सरकार की ये प्राथमिकता है की स्वास्थ की सुविधा देश के हर व्यक्ति तक पहुंचें। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत  अपको एक 14 अंकों का कार्ड दिया जाएगा जिसका नम्बर सबके के लिए अलग अलग होगा। इस कार्ड में आपकी स्वास्थ संबंधी सारी जानकारी जानकारी मौजूद होगी। जैसे अपने आज तक कहाँ-कहाँ  और किस-किस डॉक्टर से इलाज कराया और क्या-क्या दवाईयां दी गई कौन-कौन से जाँच हुए किस प्रकार की सर्जरी हुई हैं। ऐसी अनेक प्रकार की आपके स्वस्थ से संबंधित जानकारी का संकलन होगा। जिससे जब आप किसी डॉक्टर के पास जाएंगे तो इस कार्ड के माध्यम से आपका इलाज कम समय के साथ कम खर्च में अच्छी स्वस्थ सुविधा मिलेगी। ऐसा...