सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में घुसने की चीन की नई रणनीति


गलवान घाटी की घटना  जिसमें हमारे बिहार रेजीमेंट के 20 जवान शहीद हुए थे। उसके बाद भारत सरकार ने 59 चीनी एप्प पर प्रतिबंध लगा दिया। उसके बाद भारत का एक औद्योगिक अंग CAIT(confederation of all inda traders) ने हमारे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना एवं प्रद्योगिकी मंत्री जय शंकर प्रसाद और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा की हमारी सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हमे चीनी मोबाइल कंपनियों की भी जाँच करनी चाहिए। जब ऐसा हुआ तो चीनी कंपनियों को डर लगने लगा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो हमने जो भारत मे निवेश किया है उसमें काफी नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से उन्होंने अपनी अपने निवेश को रोक दिया था। ये बात इन्हीं चीनी कंपनियों के भारतीय निदेशकों ने कहा है।

 

इसी मौके का फायदा उठाकर साउथ कोरिया की दो कंपनी LG और SAMSUNG ने कहा की हम अपने उत्पादन को कम से कम 10 गुना और दीवाली तक 15 गुना करने वाले हैं। इस प्रकार गैर चीनी कम्पनियाॅं भारत के मार्केट में अपना प्रभाव बनाने की कोशिश में जुट रही हैं। 

भारत के बाजार में चीनी स्मार्टफोन कंपनीयो का लगभग 80% प्रभाव है और उन्होंने आगे के लिए बहुत सारे निवेश किये थे ।भारत का चीन के प्रति कड़े रुख को देखते हुए चीन को बहुत झटका लगा था। भारत के कड़े रुख को देखते हुए चीन ने अपनी पूरी मार्किट की रणनीति और विज्ञापन में बदलाव की इच्छा प्रकट की है।
 
जिसके लिए चीन भारत की जनता की रिझाने के लिए अब  Make In India का नारा लेकर अपना काम आगे बढ़ाने के फिराक में है। अब ये अपने मोबाइल फोन को ये प्रचार करके बेचेंगे की ये फोन भारत मे बन रहे है जिससे यहाँ की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा तो आप हमारे फोन ले लीजिए। जिसके तहत ये अपने नए मॉडल भी निकलने की तैयारी में है जिससे ये आने वाले त्यौहार रक्षाबँधन, दिवाली और दशहरे तक मार्केट फिर लोकप्रिय बन ले। आपको जान के आशचर्य होगा कि चीनी कंपनिया हर साल भारत मे विज्ञापन और मार्केटिंग के लिए 2500 करोड़ रूपए खर्च करती है।
  

अभी तक सीमा पर विवाद का पूरी तरह से निपटारा नहीं हुआ है फिर भी चीन की कंपनियों ने अपना आगे का मार्केट प्लान तैयार कर लिया है। तो अब आने वाले 4 से 5 महीने में देखते है कि क्या भारत की जनता सब कुछ भूल के उनके उत्पादों का अपने बाजार में प्रभाव बढ़ने देती है या #boycottchina जिसको अभी तक लेकर चल रहे है वो आगे भी जारी रहता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब उम्मीद है बिहारी शब्द को गाली की नहीं गर्व का समझेंगे

‌‌"वीर कुंवर सिंह, शेर शाह ने बाजी कभी न हारी बंजर में भी फूल खिला दे है वो सच्चा बिहारी" ये पंक्तियाॅं गलवान घाटी में 15 और 16 जून की रात में बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों पर काफी सटीक बैठती है जो चीनी सेना के साथ लड़ाई में मारते मारते शहीद हो गए जिनकी उम्र महज 19 से 23 साल की थी। और धन्य हैं ऐसे पिता जिसके एक बेटे की लाश सामने है और अपने दो और बेटो की फौज में भेजने को बोल रहा हो। आज बिहारी शब्द पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों में एक गाली कि तरह बन गया जिसे बोलकर लोग दूसरे को नीचा दिखाते हैं। हरियाणा में तो एक गाना भी तैयार हुआ है कि मेरे से व्याह कर ले कितने घने बिहारी मेरे अंदर काम करते हैं। आखिर आजादी से लेकर अब तक बिहार बाकी राज्यों से कहाँ पीछे रह गया कि अपने आप को विकसित कहने वाले राज्य के लोग बिहारी एक गाली के रूप में प्रयोग करने लगे। बिहार की अधिकतर जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी को यदि कोई बिहार का नागरिक किसी महानगर में बोलता है तो वहाॅं के लोग उसे हीन भावना से देखते हैं, लेकिन ऐसे तो अब वो भी दिन दूर नहीं जब अंग्रेजी बोलने वा...

15 करोड़ लोग है कोरोना से संक्रमित, सरकार छुपा रही आंकड़ा

अपने देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या रुक नहीं रही हैं। जहाॅं पिछले 24 घंटे में 11,000 से अधिक रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिले है तो वहीं सरकार पर अब कोरोना के आंकड़ों में घाल मेल करने के आरोप भी लगने शुरू हो गए है। लाख छुपाओ छुप न सकेगा, राज है इतना गहरा दैनिक भास्कर के अपने लिखे लेख में योगेन्द्र यादव ने ये दावा किया है कि सरकार कोरोना के आंकड़ों को बहुत बड़े पैमाने पर छुपाने कि कोशिश कर रही है। योगेन्द्र यादव ने पहले सरकारी आंकड़ों से बताया कि अभी 3 लाख से ज्यादा कोरोना केसेस भारत में है जो हर 16 दिन में दुगनी हो रही है। अगर ये रफ्तार जारी रहा तो 15 अगस्त तक  40 से 50 लाख तक कुल मामले बढ़कर हो जाएंगे और रफ्तार में थोड़ी कमी भी आई तो भी अक्टूबर में ये संख्या 2 करोड़ के ऊपर होगा। योगेन्द्र यादव ने बताया कि प्रमुख वैज्ञानिकों का एक समूह इंडियन साइंटिस्ट रेस्पॉन्स टू कोविड-19 (INDSCICOV) के मुताबिक ये आंकड़ा 20 से 30 गुना ज्यादा कम दिखाया जा रहा है। वास्तविक कोरोना संक्रमित मरीज 1 करोड़ से ऊपर हो सकते है। सिर्फ़ इतना ही नहीं योगेन्द्र यादव ने बताया कि ICMR के सर्वे...

यूपी पश्चिम के जिले

 पश्चिम का सबसे बड़ा जिला बलिया हैं। चंद्र वीर सिंह फौजी जिला हाथरस तेलंगाना के रहने वाले हैं।