सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

यूपी पश्चिम के जिले

 पश्चिम का सबसे बड़ा जिला बलिया हैं। चंद्र वीर सिंह फौजी जिला हाथरस तेलंगाना के रहने वाले हैं।

पुलिस से पिटे विंध्याचल के पंडे, लोगों ने कहा बहुत अच्छा

बीते रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर के बाहर मंदिर के पंडो और पुलिस में जमकर हाथापाई हुई। मारपीट की एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें दो पंडों को कुछ पुलिस वाले मंदिर के बाहर सीढ़ियों पर जमकर मारते हुए देखे जा सकते हैं।   मिर्जापुर के विन्ध्यवासिनी मंदिर परिसर में पुलिस जिस तरह से तीर्थपुरोहित को पीट रही है अत्यंत निंदनीय कृत्य है।पुरोहित के साथ इस तरीके का अमानवीय व्यवहार भावनाओं को आहत करता है। @dgpup से मांग करता हूं कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए @myogiadityanath pic.twitter.com/LGQxEbvr4x — अभय कान्त मिश्र (@NTGLAWFIRM) June 20, 2021 पुलिस और पन्डो के बीच हुई मार पीट पर पुलिस की तरफ से सफाई दी गई है कि शनिवार व रविवार को कोविड के चलते मंदिर को बंद रखने का आदेश है। लेकिन पंडो द्वारा कुछ दर्शनार्थियों को मंदिर में ले जाया जा रहा था। जिसको ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा रोका‌ गया तो पुलिस से मारपीट की गई। वायरल हुए वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रक्रिया दी। जहां कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा की गई पिटाई पर आक्रोश और असंतोष व्यक्त की, वहीं कुछ लो...

आखिर क्या है मोदी जी का नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से नेशन हेल्थ मिशन की घोषणा करते हुए कहा कि "ये देश एक नए दौर का साक्षी बनने वाला है और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन स्वास्थ के क्षेत्र में एक क्रान्ति लकें आएगा"। इसकी तैयारी काफी पहले से ही चल रही थी। इसका बजट लगभग 144 करोड़ रुपये है। स्वास्थ राज्यमन्त्री अश्विनी चौबे ने बताया कि " आपके स्वास्थ संबंधी सारी जानकारी एक id के रूप में तैयार किया जाएगा। हमारी सरकार की ये प्राथमिकता है की स्वास्थ की सुविधा देश के हर व्यक्ति तक पहुंचें। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत  अपको एक 14 अंकों का कार्ड दिया जाएगा जिसका नम्बर सबके के लिए अलग अलग होगा। इस कार्ड में आपकी स्वास्थ संबंधी सारी जानकारी जानकारी मौजूद होगी। जैसे अपने आज तक कहाँ-कहाँ  और किस-किस डॉक्टर से इलाज कराया और क्या-क्या दवाईयां दी गई कौन-कौन से जाँच हुए किस प्रकार की सर्जरी हुई हैं। ऐसी अनेक प्रकार की आपके स्वस्थ से संबंधित जानकारी का संकलन होगा। जिससे जब आप किसी डॉक्टर के पास जाएंगे तो इस कार्ड के माध्यम से आपका इलाज कम समय के साथ कम खर्च में अच्छी स्वस्थ सुविधा मिलेगी। ऐसा...

भारत में घुसने की चीन की नई रणनीति

गलवान घाटी की घटना  जिसमें हमारे बिहार रेजीमेंट के 20 जवान शहीद हुए थे। उसके बाद भारत सरकार ने 59 चीनी एप्प पर प्रतिबंध लगा दिया। उसके बाद भारत का एक औद्योगिक अंग CAIT(confederation of all inda traders) ने हमारे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना एवं प्रद्योगिकी मंत्री जय शंकर प्रसाद और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा की हमारी सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हमे चीनी मोबाइल कंपनियों की भी जाँच करनी चाहिए। जब ऐसा हुआ तो चीनी कंपनियों को डर लगने लगा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो हमने जो भारत मे निवेश किया है उसमें काफी नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से उन्होंने अपनी अपने निवेश को रोक दिया था। ये बात इन्हीं चीनी कंपनियों के भारतीय निदेशकों ने कहा है।   इसी मौके का फायदा उठाकर साउथ कोरिया की दो कंपनी LG और SAMSUNG ने कहा की हम अपने उत्पादन को कम से कम 10 गुना और दीवाली तक 15 गुना करने वाले हैं। इस प्रकार गैर चीनी कम्पनियाॅं भारत के मार्केट में अपना प्रभाव बनाने की कोशिश में जुट रही हैं।  भारत के बाजार में चीनी स्मार्टफोन कंपनीयो का लगभग 80% प्रभाव है और उन्होंने आगे के लिए बह...

कैसे किया जाता है किसी वैक्सीन का ट्रायल?

भारत के द्वारा बनाया कोविड-19 वैक्सीन 'कोवैक्सिन' का मानव परीक्षण  दिल्ली AIIMS द्वारा शुरू। हालांकि इसका परीक्षण छोटी मात्रा में पटना AIIMS और PGIMS रोहतक में किया गया था परंतु बड़े स्तर पर इसका परीक्षण दिल्ली AIIMS द्वारा किया जा रहा है। किसी भी वैक्सीन को बनाने में सामान्यतः 10 से 15 साल लग जाते हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सरकार एवं वैज्ञानिको द्वारा काफी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है फिर भी अगर सब कुछ सही रहा तो वैक्सीन के बनते बनते लगभग 1 साल का समय लग जायेगा ऐसा कई विद्वानों द्वारा कहा जा रहा है। किसी भी वैक्सीन को बनाने में 5 चरण लगते है- 1:- जब कोई भी महामारी फैलती है या बीमारी तो वैज्ञानिक ये पता करते करते कि ये किस वायरस के कारण हो रहा है इनमे काफी समय लगता है काफी अध्ययन करना पड़ता है जैसे ही जानकारी प्राप्त होती है उससे लड़ने के लिए उसी वायरस के जीवित तथा मृत वायरस को लेके हमारे शरीर मे डाल जाता है क्योंकि वैसे तो हमारा शरीर हर एक वाइरस से लड़ने के लिए खुद ही एंटीबाडी बना लेता है लेकिन जब कोई अलग तरह का वायरस जिसे वो पहली बार अनुभव करता है उससे जब वो नह...

रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना आंकड़ा पहुंचा 8 लाख के पार

भारत में कोरोना अब दिन पर दिन नए रिकॉर्ड बनाए जा रहा है। कोरोना मरीजों में हो रही रिकॉर्ड बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में कुल 27,728 कोरोना मरीजों की रिकॉर्ड संख्या बढ़ी है। जिससे अब भारत में कुल 8,22,570 कोरोना मरीज हो गए है। वहीं पिछले 24 घंटों में 20,246 कोरोना मरीज ठीक भी हुए है। भारत में अब तक कुल 5,16,206 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है। वहीं कोरोना के सक्रिय केसेस 2,83,842 है।

वाराणसी:-भाजपा नेता और पुलिस के बीच हाथापाई के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

वाराणसी में शुक्रवार को भाजपा नेता और पुलिस के बीच हाथापाई के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए हैं। इस मामले में रविवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीओ भेलूपुर प्रीति त्रिपाठी पुलिस ऑफिस से संबद्ध, लंका इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी, दरोगा सुनील गौड़ और राजू व दो सिपाही निलंबित किए गए है। कार्यालय से आदेश एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने वीडियो क्लिप देखी  और उसमें अपहरण, लूट और हत्या के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई। दरोगा की तहरीर में भी कुछ भ्रमात्मक बातें है, जैसे कि रात 10 बजे दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। इसलिए हत्या का प्रयास, लूट और अपहरण की धारा हटा ली गई हैं। किसी के भी प्रति हम गलत तरीके से कार्रवाई के लिए इजाजत नहीं दे सकते हैं, जो सही है, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

कैसे भारत से दूर और चीन के पास पहुॅंचा नेपाल?

भारत और नेपाल के बीच काफी सांस्कृतिक समानता है जिसके कारण इन दोनों के रिश्ते को रोटी और बेटी के रिश्ते से परिभाषित किया जाता है। इसी कारण इन दोनों देशों के बीच बिना पासपोर्ट और वीजा के आवागमन होता है। नेपाल से कई लाख लोग भारत मे रोजगार के लिए आते है यहाॅं तक कि हमारे फौज में भी नेपाल के लोग शामिल है ।     भारत और नेपाल के रिश्ते में खटास की शुरुआत 2015 से हुई जब वहाॅं पर नया संविधान बन रहा था। जिसमें तराई  क्षेत्र ( नेपाल का निचला हिस्सा तथा UP और बिहार का ऊपरी हिस्सा) में रहने वाले मधेसि लोगो को अधिकार नहीं मिलने के कारण वे इसका विरोध कर रहे थे। भारत का मधेसियों के प्रति हमेशा से ही सहानुभूति रहीं है। इस विरोध के कारण वहाॅं पर भारत से जरूरी सामान निर्यात नहीं हुआ और नेपाल तक जरूरत के समान नहीं पहुॅंचे थे। ये समान उनके लिए बहुत जरुरी था क्योंकि इसके कुछ दिन पहले ही नेपाल में बहुत ही बड़ा भूकम्प आया था जिसके वजह से समान नहीं पहुचने के कारण उन्हें बहुत समस्या हुई।   नेपाल में जब 2018 में चुनाव हुआ तो दो पार्टी एक के पी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सिस्ट एंड ल...

बिहार की बेटी ज्योति कुमारी आत्मनिर्भर फिल्म में करेंगी अभिनय

बिहार की बहादुर बेटी ज्योति कुमारी अब फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। ज्योति कुमारी तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने लॉकडाउन के समय 1200 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से ही तय किया और अपने पिता को घर लाया था। लॉकडाउन में ज्योति ने अपने पिता को गुड़गांव से बिहार तक साइकिल से लेकर आई थी। ज्योति ने कुल 7 दिन में 1200 किलोमीटर का सफ़र तय किया था। ज्योति की फिल्म को विमेकाफिलम नामक कंपनी बनाएगी। फिल्म का  नाम ' आत्मनिर्भर' होगा। जिसमें लोकडाउन के समय प्रवासी मजदूरों को हुई मुश्किलों का और ज्योति कुमारी की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में ज्योति कुमारी का पात्र ज्योति खुद अभिनय करेंगी। फिल्म में ज्योति के पिता का किरदार संजय मिश्रा निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त माह में शुरू होगी। फ़िल्म को लेकर ज्योति काफ़ी उत्सुक है। आपको बता दे की ज्योति कुमारी की इस बहादुरी का अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रप ने भी किया था।

संथाल हूल दिवस : अंग्रेजी सरकार के विरूद्ध वनवासी वीर योद्धा सिद्धू-कान्हू की शौर्यगाथा

यह कहानी सन 1855 के संथाल हूल क्रांति के नायक रहे सिद्धू व कान्हू नाम के दो भाईयों की है, जिन्होंने अंग्रेजी सत्ता पोषित साहूकारी व्यवस्था के विरूद्ध हथियार उठाकर उनका मुंहतोड़ जवाब दिया और साथ ही अपनी मिट्टी, मातृभूमि के लिये सर्वोच्च बलिदान देकर सदा के लिये अमरत्व को प्राप्त हो गये। मौजूदा संथाल परगना का इलाका बंगाल प्रेसिडेंसी के अधीन पहाड़ियों एवं जंगलों से घिरा क्षेत्र था। इस इलाके में रहने वाले पहाड़िया, संथाल और अन्य निवासी खेती-बाड़ी करके जीवन-यापन करते थे। अंग्रेजों ने वादा यहां के निवासियों से वादा-खिलाफी किया और उनपर मालगुजारी लगा दी। मालगुजारी के विरोध में वनवासियों के जनाक्रोश से उत्पन्न आंदोलन के प्रथम दिन 30 जून को दो वीर जनजाति योद्धा सिद्धू व कान्हू की याद में "संथाल हूल दिवस" के रूप में मनाया जाता है। संथाली में हूल का अर्थ क्रांति होता है। 1793 में लॉर्ड कार्नवालिस द्वारा आरम्भ किये गये स्थायी बन्दोबस्त के कारण जनता के ऊपर बढ़े हुए अत्याचार इस क्रांति का एक प्रमुख कारण थे। सन 1855 में अंग्रेज कैप्टन अलेक्ज़ेंडर ने क्रांति का का दमन कर दिया। ब्रिटिश हुकूमत व...

A letter to BHARAT from Hongkong

Dear Indian Bhais and Behens, I understand that it might be a tough time for all of you, but I want to tell you that India definitely have full support from Hong Kong. Under the rule of CCP, we Hongkongers totally comprehend what kind of country you are now facing. In the following, I would like to introduce a bit about the situation in HK to give you some insights about the nature of China and what India should do to confront it. As you may know, Hong Kong is supposed to be a semi-autonomous region, by the Sino-British Declaration that Britain returns the sovereignty of Hong Kong to China, while such agreement is only made by a small number of elites from both countries that majority of HK citizens have absolutely no say. To reassure Hongkongers at that time, China has promised “One country, two systems” to allow HK to remain its lifestyle, which is very different from mainland’s authoritarian rule. Unfortunately, China has been tightening its grip on HK in recent years. In 2015, five...

अटल बिहारी बाजपेई:- झुक नहीं सकते

जून महीने की 25 तारीख सन् 1975 भारतीय लोकतंत्र इतिहास का सबसे काला दिवस। इस दिन लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष की आवाज को दबाया गया, उन्हें जेलों में ठूस दिया गया और यहा तक की मीडिया पर भी प्रतबंध लगा दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता को बचाने के लिए देश में आज ही के दिन आपातकाल की घोषणा कर दी। जो भी उनके विपक्ष में खड़ा हुआ उसे जेल में डाल दिया गया। जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, मोरारजी देसाई, लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी बाजपेई और ना जाने कितने नेताओं को जो भी इंदिरा गांधी के खिलाफ हुआ उसे जेल में डाल दिया गया। आज हम साझा कर रहे है आपके साथ एक कविता जो आपातकाल के समय अटल जी ने जेल में रहते हुए लिखा था। झुक नहीं सकते है टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते। सत्य का संघर्ष सत्ता से, न्याय लड़ता है निरंकुशता से, अंधेरे ने दी चुनौती है, किरण अंतिम अस्त होती है। दीप निष्ठा का लिए निष्कम्प, वज्र टूटे या उठे भूकंप, यह बराबर का नहीं है युद्ध, हम निहत्थे शत्रु है सन्नध्द, हर तरह के शस्त्र से है सज्ज, और पशुबल हो उठा निर्लज्ज। किन्तु फिर भी जूझने का प्रण, पुनः अंगद ने बढ़...

बलिदान दिवस: गोंडवाना राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती ने अकबर को ललकारा

 विश्व के इतिहास में रानी दुर्गावती की वीरता, साहस व शासन प्रणाली के किस्से स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हैं। दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक ऐसी वीरांगना थीं, जिन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। अपने पति की मौत के बाद न केवल गोंडवाना राज्य की शासक बनी, बल्कि उन्होंने एक साहसी शासक की तरह अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से कई लड़ाइयां भी लड़ीं और युद्ध करते-करते अपना सर्वोच्च बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुईं, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, देश और नारी शक्ति के सम्मान के लिये युद्ध लड़ा। भारत में अब तक के मुस्लिम सुल्तानों या बादशाहों से भारत के योद्धाओं ने जितने भी युद्ध किये थे, वे वास्तव में देश के सम्मान और नारीशक्ति के सम्मान के लिये ही लड़े गये थे। क्रूर अकबर जैसे मुगल आक्रांताओं का रानी ने बहादुरी से सामना किया था। उन्होंने अपने शासनकाल में कृषि, पर्यटन, निर्माण कार्य खूब किया था, जिसके कारण आम जनमानस में बहुत लोकप्रिय रहीं। *जन्म और प्रारम्भिक जीवन*  रानी दुर्गावती का जन्म 05 अक्टूबर,1524 को कालिंजर दुर्ग (वर्तमान में जिला बांदा) में महाराजा कीर्ति सिंह चंदेल के य...

हांगकांग पुलिस ने मेरे प्राइवेट पार्ट तक को सूंघा

केली (काल्पनिक नाम) हांगकांग की एक 17 साल की लड़की केली (काल्पनिक नाम) ने अपने ऊपर हांगकांग पुलिस के द्वारा हुए यौन उत्पीड़न की कहानी लोगों को बताई। केली ने बताया कि 25/09/2019 को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में मुझे हिरासत में ले लिया था। महिला पुलिस ने मेरे स्तनों को ज़ोर से पकड़ा और पुरुष पुलिस ने मुझे भद्दी भद्दी गंदी गलियाॅं दी। महिला पुलिस ने जाॅंच करने के लिए मेरे कपड़े तीन बार उतारे और सिर्फ़ यहा तक नहीं रूके, उन्होंने मेरे प्राइवेट अंगों तक को सूंघा।  मुझे 6 बार कानूनी सलाह लेने लिए भी मना कर दिया और वो मुझे लेकर मेरे घर की छानबीन करने ग‌ई। पुलिस ने मेरे घर को तहस नहस भी कर दिया। सारे सामान को उधर इधर फेक दिया। बिना परिवार और वकील के मैं काफ़ी डरी और सहमी हुई थी। इतना सब कुछ मेरे साथ होने के बाद मैं मानसिक रूप से बीमार हो गई थी और मैंने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की, यहाॅं तक मैंने रेल के सामने भी कूदने की कोशिश की। हांगकांग पुलिस केली ने हांगकांग पुलिस द्वारा कि गई बर्बरता को अब दुनिया के सामने लाने के लिए ठाना है। केली ने कहा की अब मैं अपने ऊपर हुए जुल्म को दुनिया के...

कुल कोरोना मामले 4 लाख के पार, जाने कितनों दिनों में बढ़ी संख्या

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण अब तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 15,893 कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जब भारत में 500 के आसपास कुल कोरोना मामले थे तभी भारत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिससे कहा गया की कोरोना वायरस से संक्रमण होने वाले लोगो की रफ़्तार को धीमे करने में मदद मिली है। लेकिन अभी तक भारत में कुल कोरोना मामले 4 लाख 11 हजार के ऊपर जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों को कुल 10 दिन लगे 2 लाख से 3 लाख केसेस होने और 8 दिन 3 लाख से 4 लाख तक पहुंचने में। वहीं अभी तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से 2,28,181 लोग ठीक हो चुके है और संक्रमित व्यक्तियों की संख्या  1,70,219 है। वहीं कोरोना वायरस से  13,277 मौते हो चुकी है। अब तक विश्व में 88 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 4.5 लाख से ज्यादा मौतें भी हो चुकी है। सबसे ज्यादा कोरोना से 23 लाख से ज्यादा लोग अमेरिका में संक्रमित है।

क्या आम आदमी #BoycottChina कर सकता है?

image not copyright आज कल भारत में #boycottchina खूब चल रहा है मतलब चीन से माल खरीदना कम करो पर क्या वास्तव में ये मुमकिन हैं? क्योंकि एक तरफ हम देख रहे कि ट्विटर और फेसबुक पर #boycottchina ट्रेंड कर रहा है वही दूसरी तरफ हमारी ई-कॉमर्स वेबसाइट और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर चीनी फोन आते ही मिनटो में बिक जा रहे हैं। कही न कही ये बात हमारी जनता को खलती भी है कि हम स्मार्टफोन के मामले में चीन पर इतना क्यो‌ निर्भर है। आज के समय मे चीनी स्मार्टफोन जैसे शिओमी, वीवो, ओप्पो ये भारतीय स्मार्टफोन बाजार के 72% मार्केट पर कब्जा की है बाकी के फोन के पास केवल 28% शेयर बचा है। कही न कही  इसकी वजह यह की एक बजट फोन में किसी आम आदमी को जो चाहिए होता है वो सारी खूबिया इसमे मिल जाती है तो आप कैसे उस छोटे कामगार को कह सकते है जो कई  महीनों तक काम करके 10 से 12 हजार बचा के यह फोन खरीदता है की तुम देशभक्ति दिखाओ और 6 हजार मिला कर कोई और कंपनी का फोन खरीदो चीनी फोन मत खरीदो क्योंकि ये लोग बॉर्डर पर तनाव उत्पन्न करते है। यह एक बहुत ही कड़ाव सच है की चीनी फोन का हमारी समार्टफोन उद्योग में जो वर्चस्व है वो इ...

राहुल गांधी नेतागिरी ना करे ये राजनीति अच्छी नहीं

भारत और चीन के बीच LAC पर गलवान घाटी में हुई खूनी संघर्ष का मामला अब राजनीति की ओर चल पड़ा है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी ने हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया तो विपक्ष ने इस पर सवाल खड़ा किया कि आखिर जब कुछ हुआ ही नहीं तो हमारे 20 जवान शहीद कैसे हुए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक घायल सैनिक के पिता के वीडियो को  रीट्वीट कर कहा कि ये कितना दुखद है की सभी केंद्रीय मंत्री गलवान घाटी पर झूठ बोल रहे है। इस पर बढ़ते राजनीति पर घायल सैनिक के पिता जिनका राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट किया था ने राहुल गांधी से कहा " भारतीय आर्मी बहुत मजबूत है और वो चीन को हराने में सक्षम है। आप कृपया करके सेना पर राजनीति ना करे। मेरा बेटा बहादुरी से चीनी सेना के खिलाफ लड़ा और आगे भी लड़ता रहेगा। The Indian Army is a strong army and can defeat China. Rahul Gandhi don’t indulge in politics in this...my son fought in the army and will continue fighting in the army: Father of injured Indian soldier who fought in #GalwanValleyClash (Amateur Video Source) pic.twitter.com/uGOdM2dJkM — ANI (@ANI) J...

चीन के पक्षकारों को सोनम वांगचुक ने दिया जवाब

सोनम वांगचुक भारत के लद्दाख से चीन को जवाब देने के लिए बॉयकॉट चाइनीज प्रोडक्ट नारे साथ भारत की जनता को एक जुट कर रहे है। सोनम वांगचुक ने कहा है कि चीन को सेना जवाब देगी बुलेट और हम देंगे वॉलेट से यानी आर्थिक नुकसान से। सोनम वांगचुक के इस मुहिम को शुरू करने पर बहुत से चीन के पक्षकारों ने कहा कि कहीं इसका उल्टा असर भारत पर ना पड़ जाए क्योंंकि भारत बिना चीनी समान के रह नहीं सकता और उसने अगर विरोध कर दिया तो उल्टा मुश्किलें बढ़ जायेंगी। इसके जवाब में सोनम वांगचुक ने यूट्यूब के माध्यम से चीन को जवाब पार्ट 3 नाम के अपने वीडियो से गलवान घाटी में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोस्तों दवाई काम करना शुरू कर गई है। भारत के बॉयकॉट चाइनीज प्रोडक्ट मुहिम के चलते चीन बौखला गया है और अब अपने मीडिया के माध्यम से भारत को इस मुहिम को रोकने को कह रहा है। सोनम ने ये भी कहा कि उन लोगों की बातों में मत आइए जो वीडियो बना कर बोल रहे हैं कि भारत को इस मुहिम से भारत को ही घाटा होगा। नीचे रहा पूरा वीडियो

अब उम्मीद है बिहारी शब्द को गाली की नहीं गर्व का समझेंगे

‌‌"वीर कुंवर सिंह, शेर शाह ने बाजी कभी न हारी बंजर में भी फूल खिला दे है वो सच्चा बिहारी" ये पंक्तियाॅं गलवान घाटी में 15 और 16 जून की रात में बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों पर काफी सटीक बैठती है जो चीनी सेना के साथ लड़ाई में मारते मारते शहीद हो गए जिनकी उम्र महज 19 से 23 साल की थी। और धन्य हैं ऐसे पिता जिसके एक बेटे की लाश सामने है और अपने दो और बेटो की फौज में भेजने को बोल रहा हो। आज बिहारी शब्द पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों में एक गाली कि तरह बन गया जिसे बोलकर लोग दूसरे को नीचा दिखाते हैं। हरियाणा में तो एक गाना भी तैयार हुआ है कि मेरे से व्याह कर ले कितने घने बिहारी मेरे अंदर काम करते हैं। आखिर आजादी से लेकर अब तक बिहार बाकी राज्यों से कहाँ पीछे रह गया कि अपने आप को विकसित कहने वाले राज्य के लोग बिहारी एक गाली के रूप में प्रयोग करने लगे। बिहार की अधिकतर जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी को यदि कोई बिहार का नागरिक किसी महानगर में बोलता है तो वहाॅं के लोग उसे हीन भावना से देखते हैं, लेकिन ऐसे तो अब वो भी दिन दूर नहीं जब अंग्रेजी बोलने वा...

चीनी मीडिया तिलमिलाया बोला भारत उग्र रूप ना अपनाए

भारत और चीन के बीच LAC पर चल रहे गतिरोध 15 जून को काफी ज्यादा बढ़ गया जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। लेकिन बात ये है कि यह चीज यहां तक पहुंची कैसे क्योंकी अभी कुछ दिन से दोनों देशों के बीच  शांति वार्ता चल रही थी और भारत के थल सेना प्रमुख के द्वारा भारत की जनता को आश्वासन दिया गया था कि स्थिती पर पूरा नियंत्रण है। ताजा खबर के अनुसार चीन की सेना गलवान वैली के पास कुछ हफ़्तों से टेंट लगाकर बैठे थे। जब शांति वार्ता शुरू हुई तो दोनों देशों की इस बात पर सहमति बनी की LAC से पीछे हटना है । भारत की ओर से एक टीम कर्नल संतोष बाबू के नेतृत्व में LAC पर चीन की सेना की स्थिति को जानने के लिए भेजा गया लेकिन चीन की सेना ने भारीतय सेना पर हमला कर दिया । सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच 1993, 1996, 2013 में कई समझौते हुए है । इस समझौते के अनुसार सीमा पर किसी भी प्रकार की कोई लड़ाई नहीं होगी अगर फिर भी ऐसी कोई स्थिती आएगी तो मामले को उच्चस्तरीय बैठक कर के निपटारा किया जाएगा लेकिन फिर भी ऐसे स्थति क्यों आयी। चीन ने इन सभी समझौतो को दरकिनार कर धोखे से भारतीय सेना पर अपनी फितरत के अनुसार आ...